Latest News

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत समनापुर के 2 ग्राम सचिव और 9 रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत समनापुर के 2 ग्राम सचिव और 9 रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी
डिंडौरी,गणेश मरावी। ख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर श्री सी.पी.साकेत ने 2 सचिव और 09 रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने ग्राम पंचायत बम्हनी के सचिव जमुना प्रसाद गवले व ग्राम पंचायत पड़रिया 02 के सचिव याकूब खान और ग्राम पंचायत देवलपुर के रोजगार सहायक बलराम राजपूत, ग्राम पंचायत जाताड़ोंगरी के रोजगार सहायक शंकर सिंह कुशयप, ग्राम पचांयत कंचनपुर के रोजगार सहायक घनश्याम, ग्राम पंचायत करेगांव के रोजगार सहायक उत्तम दास सोनवानी, ग्राम पचांयत खाम्हा के रोजगार सहायक सीताराम राठौर, ग्राम पंचायत मारगांव के रोजगार सहायक कमलेश धनंजय, ग्राम पंचायत पिपरिया के रोजगार सहायक संदीप तिवारी को पदीय दायित्वों और कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त सभी सचिव एवं रोजगार सहायकों के द्वारा ग्राम पंचायत में आवास निर्माण कार्य, सीएमहेल्पलाइन पोटर्ल में दर्ज शिकायतों सहित जॉबकार्ड धारियों को अपेक्षाकृत रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि बैठकों में बार-बार उक्त संबंध में निर्देश दिये गए हैं। अतः इन सचिव और रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, समय-सीमा में संतोषप्रद जबाव प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button