Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म,मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रफुल्ल भदौरिया पर लगे दुष्कर्म के आरोप,

महाकौशल के सबसे बड़े मेडिकल अस्पताल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर पर मंडला की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने गढ़ा थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वर्ष 2023 से अक्टूबर 2025 के बीच डॉक्टर प्रफुल्ल भदोरिया ने शादी का झांसा देते हुए कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है।
https://youtu.be/mLSDdP6yuw8?si=hLm4tsiXwojmyPzD
महिला को यह भी पता चला है कि डॉक्टर प्रफुल्ल भदोरिया पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर प्रफुल्ल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, दरअसल पीड़ित महिला और डॉक्टर प्रफुल्ल भदोरिया वर्ष 2010 में संपर्क में आए थे जब महिला के पति रोड एक्सीडेंट में घायल हुए थे,
मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और डॉक्टर के बीच परिचय हुआ, उसके बाद 13 सालों तक दोनों संपर्क में रहे, वर्ष 2023 में डॉक्टर प्रफुल्ल ने महिला से शादी करने का वादा किया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया इसके बाद महिला के साथ डॉक्टर्स कॉलोनी में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन शादी नहीं की। चर्चा यह भी है कि शिकायत करने वाली महिला ने डॉक्टर से पैसों की मांग की थी और जब डॉक्टर ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवा दी।
बहरहाल डॉक्टर पर लगे आरोप बेहद गंभीर है पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है, फिलहाल डॉक्टर मध्य प्रदेश के बाहर पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं और जल्द ही पुलिस उनसे भी संपर्क करेगी।

Related Articles

Back to top button