Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: नीली लाल बत्ती लगाकर दौड़ा रहा था वाहन,गढ़ा यातायात पुलिस ने काटा चालान

जबलपुर की गढ़ा यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई, जिसमें चालान काटने की कार्रवाई की गई,

जबलपुर की गढा यातायात पुलिस ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। साथ ही वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्दों को हटवाया। नीली लाल बत्ती लगाकर कार दौड़ा रहे वाहन से बत्ती को उतरवाकर कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस कप्तान संम्पत उपाध्याय नेतृत्व में यातायात प्रभारी पूवा चौरसिया ने शहर के त्रिपुरी चौक चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। एक वाहन से नीली लाल बत्ती उतरवाई गई।

साथ मे वाहनों से काली फिल्म भी हटवाई। वहीं वाहन स्वामी गलत नंबर प्लेट डालकर वाहन को दौड़ा रहे थे। वाहन पर शासकीय तथा जाति सूचक शब्द लिखने पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 30 से 40 वाहनों के चालान काटे हैं। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।

Related Articles