कुख्यात बदमाश शिब्बू खान की दहशत का गढ़ा पुलिस ने किया अंत, इलाके में निकाला गया जुलूस, महिलाओं ने लगाए गढ़ा पुलिस के जिंदाबाद के नारे

 कुख्यात बदमाश शिब्बू खान की दहशत का गढ़ा पुलिस ने किया अंत, इलाके में निकाला गया जुलूस, महिलाओं ने लगाए गढ़ा पुलिस के जिंदाबाद के नारे
SET News:
जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र के छुई खदान इलाके कुख्यात बदमाश शिब्बू खान बढ़ते अपराध और क्षेत्र में दहशत के माहौल का गढ़ा थाना पुलिस ने अंत किया है बदमाश की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र की जनता ने पुलिस की कार्यवाही के बाद जिंदाबाद के नारे लगाते हुए धन्यवाद किया है पुलिस ने आरोपी का क्षेत्र से जुलूस निकाला और लोगों के सामने उसकी हेकड़ी खत्म हो गई जहां लोगों ने आरोपी के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, कुख्यात बदमाश शिब्बू खान और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के बाद लोगों के चेहरे में खुशी देखने को मिली
जबलपुर के थाना गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत छुई खदान इलाके में गोलीकांड के मामले में पुलिस ने कुख्यात बदमाश शिब्बू खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 2 फरवरी को शिब्बू खान ने अपने साथी अतुल साहू और दो नाबालिग अपचारी बालकों के साथ मिलकर लालू पटेल पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में गाली-गलौज और धमकी देने की भी पुष्टि हुई है। थाना गढ़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों और पीड़ित के बीच पुराना लेन-देन और पैसों का विवाद था। शिब्बू खान के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर धाराओं में करीब 11 अपराध दर्ज हैं और वह हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। जमानत पर छूटने के बाद दोबारा गंभीर अपराध करने पर पुलिस द्वारा उसकी जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। क्षेत्र में फैली दहशत को खत्म करने और कानून का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपी का उसी इलाके में जुलूस निकाला, जहाँ उसने गोली चलाकर आतंक फैलाया था। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने और अपराध से दूर रहने की अपील की है।

jabalpur reporter

Related post