जबलपुर में बदमाशों का ख़ौफ, घमापुर थाना क्षेत्र में बमबाजी की घटना, राजपूत परिवार में बमबाजी की घटना से दहशत
जबलपुर जिले में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है जहां अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है बही बेखौफ हो कर आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है शहर में हो रही चाकू बाजी के बाद अब सरकारी कुआं के पास राजपूत परिवार के घर में बमबाजी की घटना सामने आई है क्षेत्र के रहने वाले बदमाश में खुलेआम पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहा है जहां पीड़ित परिवार में इसकी शिकायत थाने में पहुंचकर दर्ज कराया जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी पुलिस की गिरफ्त से खराब बताया जा रहा है जिसकी पुलिस कर रही है,

घमापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अंजू राजपूत उम्र 35 वर्ष सरकारी कुआ निवास करती है जहां पीड़िता थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 11-45 बजे वह अपने परिवार सहित अपने मकान के अंदर सो रही थी तभी मकान के अंदर बम फूटने की आवाज आयी उठकर देखा कि सुअरमार बम फटने से उसके दरवाजे में लगा पर्दा जल गया और फोटोफ्रेम टूट गया, वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर निकलकर देखी तो अनुज गुप्ता उर्फ मेवा एक और बम उसकी जेठानी के मकान में फैंका उसने बम फैंकने से मना किया तो गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गया इस घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत बनी हुई है फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस से मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है

घमापुर थाना पुलिस ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र की रहने वाली अंजू राजपूत और उनकी जेठानी के घर में आरोपी अनुज उर्फ मेवा गुप्ता ने देवरानी जेठानी के घर में बम देखने की घटना को अंजाम दिया है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है यहां पुलिस में परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 296(ए), 351(2), 324(4), बीएनएस तथा 3, 5 विस्फोटक पदार्थ के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

शहर में लगातार हो रही घटनाओं घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है अब तो पुलिस की पेट्रोलिंग और गस्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं जहां सड़कों में खड़े होकर पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान गरीबों के चालान काट रही है और अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है,
