Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: भक्तों का कल्याण करने अवतार लेते हैं भगवान : सुरेंद्र शास्त्री, कृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे भक्त, ब्र. चैतन्यानंद जी का पादुका पूजन हुआ

भक्तों का कल्याण करने अवतार लेते हैं भगवान : सुरेंद्र शास्त्री, कृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे भक्त, ब्र. चैतन्यानंद जी का पादुका पूजन हुआ

जबलपुर। पंजाब बैंक कालोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग के पश्चात भगवान श्री कृष्ण के जन्म की मनोहर झांकी देखकर सभी श्रोता आनंदकंद भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाने लगे। भक्ति में मंत्रमुग्ध होकर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। खुशियों के बीच भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। कथा में पहुंचे ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी महाराज का पादुका पूजन कर शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। ब्रह्मचारी चैतन्यानंद महाराज ने कथा व्यास सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज का चुनरी उढ़ाकर सम्मान किया।

व्यास पीठ से कथावाचक शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हर युग में भगवान अधर्म एवं पापियों का नाश, धर्म का उत्थान एवं अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए अवतार लेते हैं। पापियों का संहार करके अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।व्यासपीठ एवं देवी देवताओं का पूजन अर्चन पंडित अमित उपाध्याय, संजय शास्त्री ने संपन्न कराया। इस दौरान अहिल्या शुक्ला, राकेश शुक्ला, राजेश शुक्ला, नरेश , नीलेश, राजेश्वरी, निर्मला, रचना, स्वर्णलता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

भजनों पर नृत्य, पुष्प वर्षा-
कथा के दौरान श्री कृष्ण भगवान के प्रकट उत्सव पर भजन गायक शिवा विश्वकर्मा ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भजनों पर भक्तों ने भक्ति भाव से जमकर नृत्य किया और श्रीकृष्ण प्रकट उत्सव की खुशियां मनाई। भक्ति में झूम रहे भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।

लड्डू, फल, बेल का शरबत बांटा-
श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान को फल, गुड़ के लड्डू, बेल का शरबत एवं माखन का भोग लगाया गया। कथा के समापन पर भगवान की मंगल आरती हुई लड्डू, फल, बेल का शरबत पस्थित भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा गया।

Related Articles

Back to top button