Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में रिटायर्ड सब इंसपेक्टर और साफ्टवेयर इंजीनियर पिता पुत्र पर मामला दर्ज, शादी में कार और 9 लाख रूपये लाने का बना रहा था दबाव,

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस में सब इंसपेक्टर के पद से रिटायर्ड के बेटे साफ्टवेयर इंजीनियर के खिलाफ उसके ही थाने में दहेज प्रथा का मामला दर्ज किया गया है.साफ्टवेयर इंजीनियर के खिलाफ उनकी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. यह मामला शहपुरा थाने में दर्ज हुआ है.रिटायर्ड पद से सब इंसपेक्टर ससुर और साफ्टवेयर इंजीनियर पति पर आरोप है कि शादी के तीन दिन के बाद से ही वह अपनी पत्नी को एक कार और 9 लाख रुपये दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित कर रहा था.
नवविवाहिता ने कराई थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज
थाना शहपुरा में शैलजा राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रमखिरिया ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी वर्ष 2023 में हिन्दू रीति रिवाज से व्यावरा निवासी राजबहादुर राजपूत से हुई थी शादी में उसके माता पिता द्वारा 18 लाख रूपये राजबहादुर राजपूत केा दिये थे पति साफ्टवेयर इंजीनियर हैं उसके पिता ने मुंह मांगा दहेज ससुराल वालों केा दिया था शादी के बाद ससुराल बिदिशा गयी बहा तीन दिन रूकी, शादी में फोर व्हीलर न देने एवं 9 लाख रूपये कम देने का ताना मारने लगे, उसने अपने पिता को बतायी थी, ससुराल में पति राजबहादुर मायके से कार एवं 9 लाख रूपये लाने का दबाव बनाने लगा,
ससुर पुलिस में सब इंसपेक्टर के पद से रिटायर्ड हैं ससुराल वालों ने उसका स्त्रीधन (गहने) उससे छुड़ाकर अपने पास रख लिये पति राजबहादुर, ससुर गोपाल सिंह राजपूत, आये दिन दहेज में कार एवं 9 लाख रूपये रूपये न दिये जाने के कारण उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे पति ने कई बार उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। उसके माता पिता द्वारा कई बार ससुराल वालों के साथ बैठक कर शादी संबंध बनाये रखने के लिय बातचीत की गई जो ससुर द्वारा हर बार उसके पिता जी के साथ बदतमीजी से से बात कर बैठक करने से मना कर दिया।
लिखित शिकायत जांच पर आरोपी पति राजबहादुर एवं ससुर गोपाल सिंह के विरूद्ध धारा 498 ए भादवि एवं 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Back to top button