Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में बदमाशों की दबंगई! बाइक में टक्कर मारकर युवक के सीने में दागी गोली, लम्हेटा रोड पर सनसनी

जबलपुर। भेड़ाघाट के लम्हेटा रोड पर देर रात बदमाशों की कथित गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने पहले गाली-गलौज करते हुए दूसरी बाइक को टक्कर मारी और फिर एक युवक पर जानलेवा फायरिंग कर दी। गोली 20 वर्षीय रितिक बारी के सीने में दाहिनी तरफ लगी। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

दुर्गा दर्शन से लौट रहे थे, रास्ते में हुआ खूनी हमला!
घायल रितिक बारी, निवासी चेरीताल, कोतवाली ने पुलिस को बताया कि वह मोमोज का ठेला लगाता है। 19 अक्टूबर की रात वह अपने साथियों साहिल ठाकुर और आलोक केवट के साथ दुर्गा दर्शन करने विजय नगर गया था। वहां कुणाल राजपूत, अमन चक्रवर्ती और तनू रैकवार भी उनके साथ घूमने लगे। रात करीब 3 बजे पंचवटी भेड़ाघाट से दर्शन कर सभी लम्हेटा रोड से घर लौट रहे थे।

मैगी पॉइंट के पास बाइक में मारी टक्कर, फिर निकाली बंदूक!
रितिक के मुताबिक, लम्हेटा रोड स्थित मैगी पॉइंट के पास पीछे से बाइक पर प्रशांत उर्फ निक्की, राहुल काला और राम रैकवार पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरते ही राहुल काला ने कथित तौर पर बंदूक निकालकर रितिक पर फायर कर दिया। गोली सीने में दाहिनी तरफ लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला,
घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची भेड़ाघाट पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर धारा 296(बी), 109(1), 3(5) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अब आरोपियों पर कार्रवाई का इंतजार,
लम्हेटा रोड पर देर रात हुई इस गोलीबारी ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस के सामने घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच, आरोपियों की तलाश और कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगाने की चुनौती है। अब देखना होगा कि भेड़ाघाट पुलिस इस मामले में आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करती है।

Related Articles