Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

रात के अंधेरे में अवैध खनन पर थाना प्रभारी भावना तिवारी का शिकंजा, JCB सहित चालक गिरफ्तार

सुनील सेन SEN NEWS जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में पहाड़ी से कथित अवैध खनन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भावना तिवारी ने मोर्चा संभाला। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अपनी पुलिस टीम को तत्काल सक्रिय किया और मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही JCB लेकर आरोपी भाग निकले, लेकिन थाना प्रभारी भावना तिवारी की सतर्कता और लगातार कार्रवाई के चलते JCB को तलाश कर बरामद कर लिया गया।

पुलिस की जांच में JCB को धामधा में एक ढाबे के पीछे छिपाकर रखा हुआ पाया गया। मौके से JCB चालक सुनील साहू को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रात के समय ग्राम टाला देवरी की पहाड़ी से मिट्टी के साथ लौह पत्थर जैसे टुकड़ों का कथित उत्खनन किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने JCB क्रमांक MP17 DA 1141 को जब्त कर थाने में खड़ा कराया और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना दी।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भावना तिवारी की सक्रिय निगरानी और टीम की मुस्तैदी अहम रही। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक छोटे सिंह, आरक्षक जितेंद्र राय, आरक्षक उदय प्रजापति और आरक्षक संदीप विश्वकर्मा की भूमिका रही।

थाना प्रभारी भावना तिवारी का सख्त संदेश,
थाना प्रभारी भावना तिवारी का स्पष्ट संदेश है कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध परिवहन या प्राकृतिक संसाधनों के दोहन की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की यह कार्रवाई बताती है कि रात का अंधेरा अवैध कारोबार करने वालों के लिए सुरक्षा की गारंटी नहीं, क्योंकि गोसलपुर पुलिस की नजर हर अवैध गतिविधि पर है।

Related Articles

Back to top button