Crime ReportsCrime ReportsJabalpurLatest NewsMP

श्री राम कॉलेज के प्रबंधकों के खिलाफ एसपी के समक्ष पहुंची नई शिकायत, गंभीर आरोप, बढेगा जाँच का दायरा,पुलिस कप्तान ने दिए जांच के निर्देश, कॉलेज प्रबंधन लगा मामला दबाने में

जबलपुर । लंबे समय से किसी न किसी विवाद में रहने वाले श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालकों के ऊपर एक बार फिर से पुलिस अधीक्षक के समक्ष गंभीर आरोप एक संस्था के द्वारा लगाए गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही जिला बार काउंसिल के द्वारा भी एक शिकायत वकीलों के माध्यम से प्रेषित की गई थी । जिसमें श्री राम कॉलेज के संचालक आर के करसौलिया उनके पुत्रों और अन्य लोगों पर बच्चों की फीस के साथ आर्थिक गबन, शारीरिक मानसिक उत्पीड़न के साथ ही करोड़ों रुपए की राशि के गबन के आरोप लगाए थे। आज गुरुवार को फिर एक बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मध्य प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक पांडे के द्वारा तथ्य आत्मक जानकारी के साथ पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय को शिकायत प्रेषित कर आरोप लगाए गए है और पूर्ण जांच की मांग की गई है। सभी गंभीर आरोपों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करने की मांग की है।

रेवा शिक्षा समिति के द्वारा संचालित श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अन्य इकाइयों के द्वारा छात्रों की फीस को लेकर किए गए घोटाले में संचालको की भी भूमिका प्रमुख बताई गई है। इसके साथ ही यहां पर पदस्थ अकाउंट सेक्शन के कई लोगों के खाते में पैसे घूम जाने की जानकारी भी सामने आई है जिसके तथ्य और प्रमाण भी दिए गए हैं। मध्य प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि पूर्व में की गई सभी शिकायतों की जांच का दायरा बढ़ाया जाए संचालक लगातार खुद को पाक साफ बताने में लगे हुए हैं जबकि छात्रों का लाखों नहीं करोड़ों रुपए का गबन इनके द्वारा किया गया है।
जल्द ही स्टूडेंट यूनियन छात्रहित और इनके हक में श्री राम कॉलेज के द्वारा की जा रही विभिन्न प्रकार की कर चोरी, जीएसटी ,अधिक फीस वसूली और कर्मचारियों के साथ निष्कृष्ट व्यवहार, मानसिक शोषण के संबंध में भी आवाज बुलंद करेगा।

Related Articles