JabalpurLatest News

जबलपुर # 10 मिनिट में मतदान केन्द्रों पर पहुचेगी पुलिस, रखेंगी स्थिति पर नज़र, पुलिस कप्तान ने जॉंची चाक चौबंद व्यवस्था…

👉  मतदान केन्द्र एवं पैट्रोलिंग पार्टियों तथा नाकेबंदी प्वाईटों पर तैनात किये गये 4 हज़ार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तथा 3 हज़ार विशेष पुलिस अधिकारी

👉 शहर एवं देहात थाना क्षेत्रों में राजपत्रित अधिकारी सहित चलेंगी 320 पैट्रोलिंग मोबाईलें

सेटन्यूज़, जबलपुर (सुनील सेन)।  कल होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुल 2139 मतदान केन्द बनाये गए हैं, जिसमें से 491 मतदान केन्द्र क्रिटिकल और 1648 मतदान केन्द्र सामान्य श्रेंणी के हैं। थाना पेट्रोलिंग मोबाईलें, क्यूआरटी मोबाईलें, सैक्टर मजिस्ट्रेट और राजपत्रित अधिकारी की मोबाईलें हर 5 से 10 मिनट में मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर मतदान केन्द्रो की स्थिति पर निगाह रखेंगी।

जबलपुर पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह के मार्ग निर्देशन में मतदान निष्पक्ष व पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाते हुये शांति पूर्वक व भयमुक्त वातावरण में निर्विध्न सम्पन्न कराये जाने हेतु क्रिटिकल मतदान केन्द्र में 2 वर्दीधारी, 1 प्रधान आरक्षक य आरक्षक, 1 होमगार्ड व 1 विशेष पुलिस अधिकारी और सामान्य मतदान केन्द्र में 1 वर्दीधारी, 1 प्रधान आरक्षक य आरक्षक य होमगार्ड सैनिक और 1 विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किया गया है।

उक्त सभी मतदान केन्द्रों पर लगातार पेट्रोलिंग हेतु राजपत्रित अधिकारियों की 20 मोबाईल और थाना प्रभारियों की 36 मोबाईलों के अलावा अतिरिक्त 264 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं।

पेट्रोलिंग मोबाइलों में 1 उप निरीक्षक य सहायक उप निरीक्षक, 2 प्रधान आरक्षक य आरक्षक, 2 विशेष पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाने में रिजर्व बल की पृथक व्यवस्था की गई है 36 थाना स्टेशन रिजर्व मोबाईल में उप निरीक्षक य सहायक उप निरीक्षक तथा हाफ सैक्शन सीपीएमएफ का बल लगाया गया है।

शहर एवं देहात में 28 नाकेबंदी प्वाईट लगाये गये है जहॉ लगातार शहर मे प्रवेश करने वाले वाहनो चैकिंग की जा रही है। जिले में पदस्थ लगभग 3 हज़ार पुलिस अधिकारी य कर्मचारियों के अलावा 14 पैरामिलेट्री फोर्स य विस बल की कम्पनियॉ तथा अन्य जिलों से प्राप्त पॉंच सौ के बल के साथ—साथ 3 हज़ार विशेष पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उपरोक्त बल को मतदान केन्द्रो के अलावा पैट्रोलिंग व क्यूआरटी मोबाईल एवं नाकेबंदी प्वाईटों पर लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button