IndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: पुलिस सम्मान के साथ कंट्रोल रूम प्रभारी रविन्द्र सिंह को दी गई अंतिम विदाई,कुशल कार्यशैली के लिए हमेशा याद आएंगे सबके चहेते बड्डे

SET NEWS, जबलपुर। संस्कारधानी में पुलिस प्रेस और पब्लिक के बीच सेतू का काम करने वाले कर्तव्य परायण व निष्ठावान कंट्रोल रूम प्रभारी बड्डे के नाम से लोकप्रिय टीआई रविन्द्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। विश्वास ही नहीं होता की सिंह परिवार पर 15 दिन के अंदर दूसरा वज्रपात हुआ। अभी 15 दिन पहले ही उनकी माता जी का निधन हुआ था। टीआई श्री सिंह को पीलिया बिगड़ जाने के कारण चार दिन पहले ही नागपुर के मेडाज हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां 15 मार्च की सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। महज 59 साल की उम्र में अल्प बीमारी के दौरान उनका निधन जिला पुलिस बल के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन का समाचार आते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई और पुलिस विभाग का होली मिलन कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। रवीन्द्र सिंह ने अपने अंतिम दिनों में भी उसी अंदाज में विदाई ली, जैसे वे जीवन में जिंदादिली और समर्पण के प्रतीक बने हुए थे।

हर परिस्थिति कंट्रोल करने में थीमहारत –
हर दिल अजीज रविन्द्र सिंह की कार्यशैली के कारण तमाम आईपीएस अधिकारियों की वह पहली पसंद होते थे। कंट्रोल रूम से किसी भी विषम परिस्थिति जिले को अच्छे ढंग से कंट्रोल करने में उन्होंने महारत हासिल की थी। पुलिस के मुखबिर तंत्र के वे अच्छे ज्ञाता थे, गुप्त सूचनाओं के आधार पर वे परिस्थितियों से अधिकारियों को अवगत कराकर विपरीत परिस्थितियों को कानून व्यवस्था के अनुकूल बनाने में दक्ष थे।

अंतिम विदाई देने उमड़ा हर वर्ग-
उनकी कार्यशैली ने उन्हें हर वर्ग के लोगों में एक विशेष स्थान दिलाया था।रवीन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को पुलिस सम्मान सलामी के साथ किया गया। जिसमें उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। इस अंतिम विदाई में न केवल पुलिस अधिकारी और नेता, बल्कि व्यापारी, पत्रकार और शहर के हर वर्ग के लोग शामिल हुए थे। श्मशान भूमि पर हर आंख नम थी, और उनके योगदान को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थीं।

पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि-
अंत्येष्टि के पूर्व पुलिस लाइन स्थित रक्षित निरीक्षक कार्यालय में आईजी अनिल सिंह कुशवाह, डीआईजी अतुल सिंह, पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय, एसपी एसबी आशीष खरे, लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने श्री सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एएसपी सिटी आनंद कलादगी, एएसपी समर वर्मा, एएसपी सूर्यकांत शर्मा, एएसपी सोनाली दुबे, एएसपी प्रदीप शेंडे समेत सीएसपी, थाना प्रभारी, अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,7974423030

Related Articles

Back to top button