Latest News

जबलपुर में अपर आयुक्त से 20 लाख रुपये या मकान की मांग का आरोप, मंजू यादव की तलाश में जुटी पुलिस

झूठी शिकायत कर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप

जबलपुर। वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ अपर आयुक्त सपन कुमार सोनटके से कथित तौर पर 20 लाख रुपये या मकान की मांग करने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी मंजू यादव ने मांग पूरी नहीं होने पर झूठी शिकायत कर बदनाम करने की धमकी दी। बेलबाग थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुराने परिचय के बाद फोन पर मांग का आरोप,
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वर्ष 2007 में ग्वालियर में पदस्थापना के दौरान मंजू यादव उनके घर पर घरेलू काम करता था। वर्ष 2009 में स्थानांतरण के बाद करीब 16-17 वर्षों तक दोनों के बीच संपर्क नहीं रहा। आरोप है कि 27 जुलाई 2026 को मंजू यादव ने फोन कर 20 लाख रुपये अथवा मकान दिलाने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी दी।

बेलबाग पुलिस ने दर्ज किया मामला,
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी लगातार शिकायतकर्ता और उनके परिचित के मोबाइल पर फोन कर रहा था। बेलबाग पुलिस ने आरोपी मंजू यादव के विरुद्ध धारा 308(2) बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

Related Articles