गढ़ा और तिलवारा में वाईक चोरी का बरगी थाना पुलिस ने किया खुलासा, चुराई हुई 2 मोटर सायकिलें और 1 चाकू जप्त

 गढ़ा और तिलवारा में वाईक चोरी का बरगी थाना पुलिस ने किया खुलासा, चुराई हुई 2 मोटर सायकिलें और 1 चाकू जप्त
SET News:
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की बरगी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों से पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक धारदार चाकू भी बरामद किया है बताया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे थे जहां पुलिस को मुखबिर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है
पुलिस कप्तान का आदेश,
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
कप्तान के आदेश का पालन    
आदेश से परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी  थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में टीम के द्वारा 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उन से चुराई हुई 2 मोटर सायकिलें जप्त की गयी है ।
घटना का विवरण –
थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि थाना बरगी में दिनॉक 8-2-26 की रात्रि सेवक राम सोनी उम्र 52 वर्ष निवासी गणेश मंदिर बरगी नगर कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि भांजियों को रेल्वे स्टेशन बरगी छोडने अपनी मोटर सायकिल एमपी 20 एमएक्स 5113 से बरगी स्टेशन आया था मोटर सायकिल स्टेशन के बाहर खडी कर अंदर चला गया था। थोडी देर बाद लौटा तो देखा उसकी मोटर सायकिल कोई अज्ञात चोर उसकी मोटर सायकिल चुरा ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरगी थाना पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति बरगी वायपास रोड एनएच 34 में चाकू रखे हुये मोटर सायकल सहित खडे है जो कोई घटना करने की फिराक में हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस ने दबिश दी, जहां मुखबिर के बताये हुलिये के दो व्यक्ति मोटर सायकल लिये खडे दिखे जो पुलिस को आता देख भागने लगेे जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है, नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम रूपलाल वंशकार पिता ओघड़ वंशकार उम्र 40 वर्ष निवासी महुआखेड़ा पाटन एवं दिलीप वंशकार पिता रामरतन वंशकार उम्र 35 वर्ष निवासी कुमगमा पाटन बताये, जिनकी तलाशी लेने पर रूपलाल वंशकार अपने पास एक बटनदार चाईना चाकू रखे मिला, जिससे चाकू जप्त किया गया, दोनों से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 49 एमआई 5432 के संबंध में पूछताछ करने पर रूपलाल वंशकार द्वारा बताया गया कि टीव्हीएस मोटर सायकल क्रमांक एमपी 49 एमआई 5432 को उसने और उसके साथी दिलीप वंशकार, धनराज वंशकार निवासी शहनाला तिलवारा ने मेडिकल कॉलेज परिसर से चोरी करना और बरगी रेल्वे स्टेशन से हीरो कम्पनी की आई स्मार्ट सिल्वर रंग की मोटर सायकल चोरी कर बरगी में तालाब किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखना बताया,
आरोपी दिलीप वंशकार के कब्जे से टीव्हीएस फोनिक्स मोटर सायकल क्रमांक  एमपी 49 एम आई 5432 तथा रूपलाल वंशकार की निशादेही पर बरगी तालाब किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी मोटर सायकल आई स्मार्ट क्रमांक एमपी 20 एम एक्स 5113 जप्त की गई, आरोपी रूपलाल वंशकार एवं दिलीप वंशकार द्वारा अपने साथी धनराज वंशकार के साथ मिलकर 2 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अरोपियों के विरूद्ध धारा  35(1)(3) बीएनएसएस एवं 303 (2) बीएनएस तथा रूपलाल वंशकार के विरूद्ध प्रथक से 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये दोनों आरोपियों को थाना बरगी के अपराध क्रमांक 72/26 धारा 303(2) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया गया,
पतासाजी करने पर थाना गढा में मोटर सायकिल एमपी 49 एमआई 5432 चोरी जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 86/26 धारा 303(2) बीएनएस  पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपी साथी धनराज वंशकार की तलाश जारी है
उल्लेखनीय भूमिका-
वाहन चोरों  को पकड़ने में  उप निरीक्षक अनिल कुमार , प्रधान आरक्षक  होमन लाल, आरक्षक मिथिलेश जायसवाल, विपुल सिंह, चन्द्रशेखर हरदहा, सुधीर राजपूत, अजय शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

jabalpur reporter

Related post