Latest NewsMaiharTrending News

मैहर # धार्मिक श्रद्धा से लोकतंत्र की रक्षा तक: भेड़ा में शिव प्राण प्रतिष्ठा संग ‘लोकतंत्र बचाओ महासम्मेलन’

चुरहट विधायक राहुल भैया मुख्य अतिथि, दादा भाई करेंगे अध्यक्षता

सेटन्यूज़ (रामकुमार रजक) मैहर। धार्मिक आस्था और जनसरोकार का अनुपम संगम 20 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत भेड़ा में प्रस्तावित है। स्वर्गीय रामवतार उर्मलिया एवं सियाबाई उर्मलिया की स्मृति में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ महासम्मेलन’ होगा। पूरे क्षेत्र में उत्साह का दौर चल रहा है।

दोपहर 11 बजे मड़फहा महादेव मंदिर से धूमधाम शुभारंभ
संयोजक पं. रामनिवास उर्मलिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्य अतिथि चुरहट विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’ होंगे। अमरपाटन विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ‘दादा भाई’ अध्यक्षता करेंगे। पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, रामखेलावन पटेल, सुखेंद्र सिंह ‘बल्ला’ और जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी भैया’ विशिष्ट अतिथि होंगे। मुख्य आयोजक श्रीमती ऊषा उर्मलिया हैं।

रामचरितमानस पाठ से प्रारंभ, विकास कार्यों का लोकार्पण
19 अप्रैल सुबह 8 बजे श्री रामचरितमानस पाठ होगा। मंदिर निर्माण के अंतर्गत शिव प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की जाएगी। ग्राम भेड़ा के विकास कार्यों का उद्घाटन होगा। स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष सम्मानित किया जाएगा।

अवैध खनन पर तंज: ‘राजा चोर तो सिपाही क्या करेगा’
महासम्मेलन में पंच-सरपंच, किसान, मजदूर, हरिजन-आदिवासी भाग लेंगे। रामनिवास उर्मलिया ने कहा, “जब राजा ही चोर हो तो सिपाही क्या करेगा?” मैहर में अवैध चूना पत्थर उत्खनन, ओवरलोड परिवहन व रेत घोटाले पर प्रहार किया। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।

विशाल भंडारा, ‘भेड़ा चलो’ से ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी
कार्यक्रम श्री मड़फहा महादेव मंदिर, संतोखरा तालाब, भेड़ा में दोपहर 11 बजे शुरू होगा। भक्तों के लिए भंडारा रहेगा। जनसंपर्क अभियान तेज, सभी से उपस्थिति की अपील।

Related Articles

Back to top button