Crime ReportsCrime ReportsJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: हथियारों के जखीरे के साथ नाबालिग गिरफ्तार

SET NEWS जबलपुर/ रांझी पुलिस ने इलाके में ही हथियारों की जखीरे के साथ नाबालिक को गिरफ्तार किया है नाबालिक से भारी मात्रा में हथियार जप्त किए गए हैं जिनमें एक पिस्तौल दो जिंदा कारतूस,तलवार है बटन दार चाकू धारदार चाकू से कई हथियार शामिल हैं रांझी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है बताया जाता है कि आरोपी नाबालिक बालक है जो रांझी इलाके का ही रहने वाला है और लोकल शहर में ही इन हथियारों को सप्लाई करता था

कप्तान का आदेश
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी शसतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा 16 वर्षिय विधिविवादित बालक को देशी पिस्टल एवं 2 कारतूस, 3 बटनदार चायना चाकू, 3 बड़े फोल्डिंग वाली लोहे की चाकू,1 फोल्ंिडग वाला छोटा चाकू 4 तलवारें,1 लोहे की फोल्डिंग वाली राड सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी रांझी मानस द्विवेदी ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का सफेद रंग की बोरी में बहुत सारे हथियार लिये किसी केा बेचने के लिये बड़ा पत्थर मरघटाई में शंकर जी के मंदिर के सामने बैठा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का हाथ में सफेद रंग की बोरी लिये दिखा उक्त अपचारी बालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया तलाशी लेने पर बोरी में एक देशी पिस्टल जिसकी मैगजीन मे 2 कारतूस लोड पाये गये, 3 नग बटनदार चायना चाकू, 3 नग बड़े चाकू, 1 फोल्ंिडग वाला चाकू, 1 फोल्डिंग वाली राड एवं 4 नग तलवार रखीं मिली, जिन्हें विधि विवादित बालक से जप्त करते हुये धारा 25, 27, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- विधि विवादित बालक केा अवैध आर्म्स के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक मनीष जाटव, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम अहिरवार, प्रदीप तिवारी, आरक्षक अर्पित, मनीष पटैल, अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button