Exclusive ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर # कप्तान ने किया आदेश,थाना पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई,

जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु तथा चेारी, नकबजनी, एवं मारपीट तथा अन्य भादवि के प्रकरणों एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी जा रही है।पिछले 24 घंटे में वाद विवाद करने वाले 92 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 जा.फौ. के तहत, एवं 26 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. के तहत की गयी है, इसी प्रकार 10 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है तथा 13 व्यक्तियों के विरूद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 115 पाव देशी/अंग्रेजी एवं 12 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी तथा 5 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 5 चाकू जप्त किये गये।

सुनील सेन सेट न्यूज जबलपुर,

Related Articles

Back to top button