Crime ReportsIndiaInterview NewsJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में चाकू की नोक पर लूट की कोशिश! बदमाशों के हौसले बुलंद, वारदात के बाद भी आरोपी फरार—सिविल लाइन पुलिस पर उठे सवाल

जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात लूट की कोशिश और चाकूबाजी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता वैभव दुबे, निवासी शारदा नगर रांझी, के अनुसार 12 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे वह एक्टिवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो स्कूटी पर सवार कुछ युवकों ने चुंगी नाका के पास उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने स्कूटी की चाबी निकालकर वाहन, मोबाइल और रुपये लूटने का प्रयास किया।

शिकायत के मुताबिक, एक युवक ने चाकू निकाल लिया। बचाव के दौरान वैभव दुबे स्कूटी सहित गिर गए, जिससे उनके हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। इसी बीच दूसरी स्कूटी से तीन युवक और पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने चाकू से हमला किया, जिससे वैभव के दाहिने हाथ की उंगली कट गई। बदमाश कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूटी छीनने की कोशिश करते रहे। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले।

3 से 4 आरोपियों के खिलाफ मामला, गिरफ्तारी का इंतजार,
थाना प्रभारी शशि दुर्गा के मुताबिक, मामले में 3 से 4 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने धारा 312, 118(1), 126(2), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

वारदात के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल,
देर रात शहर में अकेले जा रहे युवक को कथित तौर पर घेरकर लूटने और चाकू से हमला करने की घटना गंभीर सवाल खड़े करती है। जब आरोपियों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है, तो उनकी पहचान और गिरफ्तारी में अब तक क्या प्रगति हुई है? सिविल लाइन थाना पुलिस के सामने आरोपियों को पकड़ने और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने की चुनौती है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

Related Articles