Latest News

जबलपुर में शराब के लिए रुपये मांगने पर चाकूबाजी और मारपीट, तीन थानों में दर्ज हुए मामले”

रांझी, खितौला और हनुमानताल में अलग-अलग वारदातें, कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर मारपीट और चाकूबाजी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये वारदातें रांझी, खितौला और हनुमानताल थाना क्षेत्रों में सामने आई हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। सभी मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना रांझी थाना क्षेत्र की है। यहां रक्षा नगर कॉलोनी निवासी और रांझी थाने में पदस्थ सैनिक सुरेन्द्र चौकसे, उम्र 57 वर्ष, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 मई की रात करीब 11:50 बजे वह राजेश मेहरा की दुकान के पास मौजूद थे। तभी लल्ला चौधरी, शनि बर्मन और भैयालाल वहां पहुंचे और दुकान संचालक से 5 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी की मांग करने लगे।

पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान लल्ला चौधरी ने डंडे से हमला किया, जिससे सुरेन्द्र चौकसे के कंधे और उंगली में चोट आई। वहीं शनि बर्मन और भैयालाल ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और तीनों ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।

दूसरी घटना खितौला थाना क्षेत्र की है। यहां बरा मोहल्ला निवासी सोनू पटेल, उम्र 25 वर्ष, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह आशीष पटेल की गैराज में काम करता है। 27 मई की रात करीब 11:25 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी नानू विश्वकर्मा और सोनू कोल ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की।

पीड़ित के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान नानू विश्वकर्मा ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे सोनू पटेल के सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। घायल को स्थानीय अस्पताल में उपचार दिया गया।

तीसरी घटना हनुमानताल थाना क्षेत्र की है। करिया पाथर स्कूल के पीछे निवासी रोहित सोनकर, उम्र 31 वर्ष, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 मई की रात करीब 9:30 बजे वह स्कूल गेट के पास खड़े थे, तभी अमित अहिरवार वहां पहुंचा और राहुल नामक व्यक्ति के बारे में पूछने लगा।

पीड़ित के अनुसार जब उसने जानकारी न होने की बात कही, तो आरोपी ने शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे रोहित सोनकर की दाढ़ी के पास चोट आई। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया।

इन तीनों मामलों में अलग-अलग थानों—रांझी, खितौला और हनुमानताल पुलिस ने धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे और अवैध वसूली के चलते आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे

Related Articles

Back to top button