Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

ब्रेकिंग न्यूज जबलपुर के मझौली में बड़ा हादसा! विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 7–8 लोग, दो की मौत की सूचना

जबलपुर जिले के मझौली थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन पाठ की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। विसर्जन कुंड के पास पहुंचते ही लोग हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

प्रारंभिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 7 से 8 लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि करंट लगने से दो लोगों की मौत की भी खबर सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी है।

फिलहाल मृतकों की संख्या और हादसे की पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मामले से जुड़ी अधिकृत जानकारी सामने आने पर आगे अपडेट दिया जाएगा।

Related Articles