Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

11 महीने से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, थाना चरगवां पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल

11 महीने से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, थाना चरगवां पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल

जबलपुर में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चरगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा घोषित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने करीब 11 महीने की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद पटेल, पिता स्वर्गीय बसोरीलाल पटेल, निवासी सुनवारा, थाना चरगवां के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/25 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 109, 3(5) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) एवं 2(2)(V) के तहत हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह पुलिस से बचता फिर रहा था। आरोपी की लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए और तकनीकी जानकारी जुटाने के बाद थाना चरगवां पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई और वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि जिले में फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थाना चरगवां पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button