संस्कारधानी जबलपुर में सिर कुचलकर हत्या, खेत की मेड़ पर मिली लाश, हत्या से पहले दुष्कर्म की संभावना, अज्ञात युवती शिनाख्त जारी
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव में एक युवती का सिर कुचला शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव एक खेत की मेड़ पर मिला है। उसका चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत किया गया है जिससे शव की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाकर मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

सिमरिया गांव में नेशनल हाईवे से कुछ दूरी पर एक खेत की मेड़ पर जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की, सिर कुचलकर युवती की हत्या की गई है और उसकी पहचान न हो सके इस कारण चेहरे को भी बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि एक मिसिंग लड़की की शिकायत हमारे पास है। उस लड़की की उम्र 17 साल की है। संभावना है कि ये वही लड़की है। कंप्लेंट करने वाले परिजनों को बुलाया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती आसपास के गांवों की नहीं है। इससे आशंका है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। एफएसएल और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई गई है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवती की पहचान और आरोपी की पता लगाने में जुटी है। हालांकि अभी आस पास के गांव के पता लगाया है। शव यहां का नहीं है। मौके पर एफएसएल और फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया गया है। प्रथम दृश्य इसमें हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करेंगे। बच्ची नाबालिग है या नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी।
