जबलपुर शहर में चाकू की दहशत, बेखौफ बदमाश खुलेआम दे रहे हैं वारदात को अंजाम, एक दिन पहले हुये विवाद के चलते युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला,
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे जहां छोटी-छोटी बातों पर भी चाकू बाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है लगातार हो रही चाकू वाली की घटनाओं से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है जबलपुर पुलिस की तमाम कोशिश चाकू बाजी की घटनाओं को रोकने के लिए भी नाकाम साबित हो रही है जहां अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं और पुलिस का यही कहना रहता है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा क्या आरोपियों की गिरफ्तारी से चाकू बाजी की घटनाएं पुलिस रोक पाएगी,
ताजा मामला खितौला थाना क्षेत्र का जहां एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया इस घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना पर पहुंची पुलिस को घायल युवक रमाकांत पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 मोहन दुकान के पास खितौलां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, रेलवे फाटक खितौला के पास उसकी मोटर साईकिल सुधारने की दुकान है जब बह अपनी दुकान के बाजू से पीछे तरफ जाकर बबूल के पेड के पास पहुंचा उसी समय प्रिन्स यादव और कृष्णा गोटिया आये और एक दिन पूर्व हुये विवाद की बुराई को लेकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्को से पीठ एवं दाहिने हाथ में चोट पहुंचा दी बही कृष्णा गोटिया ने प्रिंस यादव को चाकू देकर गाली गलौज कर बोला कि मार इसको तो प्रिंस यादव ने कृष्णा गोटिया से चाकू लेकर उसे जान से मारने की नियत से चाकू से उस पर हमला कर दिया,
जहा घायल अपना बचाव करने के लिये पीछे हटा तो चाकू उसके सीने में नीचे तरफ और पेट के ऊपर चोट आ गई जब घायल चिल्लाया जब आवाज सुनकर दुकान से लखन पटैल सोनू पटेल दौडकर आये जो उसे बचाने का प्रयास किये तो वह वहां से जान बचाकर आगे ब्रिज की ओर भागकर चला गया जहा आरोपी घायल को भागते देखकर प्रिन्स यादव और कृष्णा गोटिया उसका पीछा करते हुये उसकी तरफ दौडकर आये बोले बचकर कहां जायेगा जहां मिलेगा तुझे जिन्दा नहीं छोडेंगे वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागकर अपने घर आ गया था तथा डर के कारण घर में ही छिपा रहा, जहां आरोपी मौके से फरार हो गए घायल युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है
घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296ए, 115(2), 118(1),109(1), 351(2),3(5) बीएनएस का मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है जहां पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं जिनके लिए पुलिस की टीम में लगाई गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
