मेट्रो अस्पताल से लाखों के जेवरात चोरी, नजर हटते ही जेवरों से भरा थैला हुआ गायब

 मेट्रो अस्पताल से लाखों के जेवरात चोरी, नजर हटते ही जेवरों से भरा थैला हुआ गायब
SET News:
जबलपुर।  गोहलपुर थाना अंतर्गत दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल में उपचार कराने आए एक परिवार के साथ चोरी की वारदात हो गई। अस्पताल के वेटिंग हॉल में रखा जेवरातों से भरा थैला अज्ञात चोर ने पार कर दिया।  पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिवम अग्रहरि (30) निवासी स्लीमनाबाद जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी मां को अचानक सीने में दर्द होने के कारण मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ईसीजी जांच के लिए डॉक्टर ने मां के पहने हुए सोने-चांदी के जेवरात उतरवा दिए थे। शिवम ने बताया कि सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, चांदी की पायल, बिछिया और संतान सातों सहित अन्य जेवर एक थैले में रखकर वेटिंग हॉल में रखे गए थे। रात करीब 12:30 बजे जब परिवार का ध्यान गया, तो जेवरातों वाला थैला वहां से नदारद था। अस्पताल की भीड़ और इलाज की आपाधापी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर   सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

jabalpur reporter

Related post