दो पक्षों में हुआ विवाद,जमकर चले लाठी डंडे और चाकू, खून से लटपट घायल पहुंचे थाने, पुलिस ने किया मामला दर्ज

 दो पक्षों में हुआ विवाद,जमकर चले लाठी डंडे और चाकू, खून से लटपट घायल पहुंचे थाने, पुलिस ने किया मामला दर्ज
SET News:
जबलपुर जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है जहां दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के चलते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच कर रही है मामूली बात विवाद पर विवाद हुआ है,
पूरे मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि
थाना विजयनगर में रात में लीला प्रसाद रजक उम्र 53 वर्ष निवासी 90 क्वाटर विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सवारी आटो चलाता है उसकी नाती के छटी चौक कार्यक्रम था वह घर सो रहा था उसके लड़के वरूण रजक का मोहल्ले के अजय उर्फ अज्जू राजपूत, मनीष सिंह क्षत्रिय एवं शम्भू प्रसाद राजपूत से विवाद हुआ था इसी बात को लेकर तीनों उसके घर के दरवाजे पर आकर दरवाजों में डंडा ठोकने लगे, वह एवं मानसी रजक, वरूण उर्फ मनीष रजक, सालनी रजक बाहर आये तो तीनों गाली गलोज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो अज्जू रजक एवं मनीष रजक ने डंडा से हमलाकर उसके वायें हाथ सिर में चोट पहुॅचा दी बीच बचाव के दौरान मानसी रजक को दाहिने हाथ चोट आयी, अज्जू रजक ने धक्का देकर वरूण केा गिरा दिया जिससे हाथ पैर तथा सालनी रजक को हाथ में चोट आयी है। तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वहीं अजय उर्फ अज्जू राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी 90 क्टवार विजयनगर ने पुलिस को बताया कि वह एसबीआई चौक से अपने घर एक्सिस से जा रहा था तभी 90 क्वाटर पुलिया के पास मनीष रजक अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था उसे देखकर मनीष रजक गाली गलोज कर बोला कहां जा रहा है, तो उसने कहा कि घर जा रहा है मनीष रजक उसके पास आकर उसका मोबाइल फैंक दिया तथा शराब पीने के लिये 3 हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो मनीष रजक चाकू निकालकर उसे डराने लगा, वह नहीं डरा से उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा तथा चाकू से हमलाकर उसके हाथ की उंगलियांे, कमर, गर्दन के नीचे चोट पहॅुचा दी, वह वहीं पर अपनी एक्सिस छोड़कर भागकर घर आया एवं घटना की बात अपने परिवार जनों केा बतायी, वह एवं उसके बड़े भाई मनीष सिंह क्षत्रिय, पिताजी शम्भू प्रसाद क्षत्रिय, एक्सिस लेने गये तो मनीष रजक ने उसके भाई के साथ मारपीट कर दाहिने हाथ उंगली कमर में चोट पहॅचा दी विवाद बढ़ने पर हम मनीष रजक के घर गये वहां  पर उसके पापा को लीला रजक ने मारा जिससे उसके पापा को दाहने कान में चोट आई तथा सभी जान से मारने की धमकी दिये। रिपोर्ट पर धारा 119(1), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

jabalpur reporter

Related post