Court / Notice / OrdesIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर # आंगन में घरेलू सिलेण्डर रखे खडा आरोपी गिरफ्तार,

जबलपुर में उप निरीक्षक अभिषेक कैथवासब ने बाताया कि  विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि म.न. आई-19 जेडीए कालोनी में एक व्यक्ति अपने घर के आंगन में अवैध रूप से गैस सिलेण्डर को विक्रय करने के लिये रखा है , सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ एक व्यक्ति घर के आगन में 10 सिलेण्डर रखे मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सौरभ विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी मकान नम्बर आई-19 जेडीए कालोनी बाजनामठ थाना तिलवारा बताया जिससेे सिलैण्डरों केे संबंध में कागजात के बारे में पूछा तो सिलेण्डरों के कोई कागजात नहीं होना बताया, आरोपी सौरभ विश्वकर्मा के द्वारा अधिक मात्रा में अवैध रूप से सिलेण्डर रखना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 10 सिलेण्डर जप्त करते हुये आरेापी के विरूद्ध धारा 285 भादवि तथा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका,अवैध रूप से रखे सिलेण्डर को जप्त करने में उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास आरक्षक अभय सिंह बघेल वीरेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button