Latest News

जबलपुर में शराब ठेकेदारों की खुलेआम मनमानी, थाने से चंद कदमों की दूरी पर बिक रही अवैध शराब,

शराब ठेकेदारों की खुलेआम मनमानी, थाने से चंद कदमों की दूरी पर बिक रही अवैध शराब,

जबलपुर में रात के अंधेरे में शराब ठेकेदारों के हौसले बुलंद होने और निर्धारित समय के बाद दुकान से शराब की अवैध बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस तरह की अनधिकृत बिक्री, जो अक्सर रात 11:30 बजे के बाद होती है, स्थानीय प्रशासन की सख्ती की कमी को उजागर करती है। जहां शराब ठेकेदारों को पुलिस और आबकारी विभाग का अब कोई ख़ौफ नहीं है क्योंकि थाने से चंद कर्मों की दूरी पर अवैध शराब बेची जा रही है,

जबलपुर के गढा क्षेत्र और संजीवनी नगर क्षेत्र के धनवंतरी नगर, शराब दुकानों से देर रात खुलेआम शराब बेची जा रही है शराब ठेकेदारों की खुलेआम इस मनमानी का रवैया देखकर यह बात भी सामने आ रही है कि शराब ठेकेदारों को अब पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है सर आप ठेकेदारों और मैनेजर की मनमानी के चलते पूरे क्षेत्र में अवैध शराब बेचने का काम किया जा रहा है जहां ठेकेदारों के द्वारा उनके मैनेजर जगह-जगह पर थीहा बनवाकर शराब बिक रहे हैं

इन जगहों से बिकती है शराब,
अंधमुख बाईपास से लेकर मेडिकल, बड़ा पत्थर, भैरव नगर शास्त्री नगर क्रेशर बस्ती और अन्य क्षेत्रों में भी शराब ठेकेदारों की खुलेआम मनमानी चल रही है जहां आबकारी विभाग और पुलिस विभाग को इस बात की जानकारी है अवैध शराब कहां-कहां बिकती है और शराब ठेकेदार कहां से शराब बिक रहे हैं फिर भी आपकारी और पुलिस विभाग छोटी-छोटी कार्यवाही कर खानापूर्ति कर लेते हैं इसके चलते शराब ठेकेदार और उनके कर्मचारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं

दबंगई और अवैध बिक्री,
ठेकेदार रात 11:30 बजे के बाद शटर डाउन करके या दुकानों के आसपास से शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहे हैं, जिससे शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। अतिरिक्त मुनाफाखोरी और निर्धारित समय के बाद शराब खरीदने वालों से 10 से 50 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं।

क्षेत्रों में अशांति,
जबलपुर शहर के अन्य स्थानों पर रात भर चलने वाली इस बिक्री से महिलाओं, बच्चों और स्थानीय निवासियों के लिए असुरक्षा और अशांति का माहौल पैदा हो गया है।

Related Articles

Back to top button