Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: अवैध रूप से कार मे परिवहन कर ले जायी जा रही 380 पाव देशी शराब कार सहित जप्त फरार चालक की तलाश

जबलपुर पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी वं एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना कटंगी की टीम द्वारा कार मे परिवहन कर ले जायी जा रही 380 पाव देशी शराब को कार सहित जप्त किया गया है।
थाना प्रभारी कटंगी पूजा उपाध्याय ने बताया कि  रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रे रंग की बिना नम्बर की अल्टो कार मे अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लोड कर बोरिया की ओर से खैरा तरफ ले जाया जा रही है। सूचना पर तत्काल कटंगी रोड में ग्राम खैरी के पास नाकाबंदी की गयी कुछ देर बार मुखबिर के बतायेनुसार ग्रे रंग की अल्टो कार बोरिया की ओर से ग्राम खैरा की ओर आते दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया तो कार चालक तेज गति से चलाते हुये खैरा की ओर भागने लगा उक्त कार का पीछा किया ग्राम खैरा रोड पर तनवीर के खेत के पास कार का चालक कार को छोडकर भाग गया , कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे वाली सीट पर 8 काटूनो में 380 पाव देशी शराब  कीमती 38 हजार रूपये रखी मिली साथ ही कार के पिछले हिस्से में एक नम्बर प्लेट रखी मिली जिसमें रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 20 एफए 7144 लिखा है जिसे अवैध शराब एवं कार सहित जप्त करते हुये कार चालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब जप्त करने में चौकी प्रभारी बेलखाडू उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक बृजेश ओझा, महेश, आरक्षक गगन राय, अखण्ड प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Back to top button