Latest NewsMP

कटनी # सहायक समिति प्रबंधक के घर ईओडब्ल्यू का छापा, मिली करोडो की सम्पत्ती…

जबलपुर डेस्क। कटनी के ग्राम देवरी कला में सहायक समिति प्रबंधक के घर ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा, इस कार्रवाई में सहायक समिति प्रबंधक के घर से करोड़ो की सम्पत्ती का खुलासा हुआ है।
ईओडब्ल्यू जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक एबी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरूवार को कटनी जिले के रीठी तहसील में ग्राम देवरी कला में सहायक समिति प्रबंधक अनिल राय के घर में न्यायालय से सर्च वारंट जारी कराकर सर्च कार्रवाई की गई, सर्च कार्यवाही में सहायक समिति प्रबंधक के घर में दो एक्सयूवी फोर व्हीलर, 6 टू व्हीलर, साडे 4 लाख रुपए की एफडी, 4 रजिस्ट्री प्लॉट की, 3 रजिस्ट्री 18 एकड़ जमीन की, आधा किलो सोने के जेवर, करीब 2 किलो चांदी और 9 लाख 30 हजार रुपए नगद मिले हैं। उक्त मामले में ईओडब्ल्यू आय से अधिक सम्पत्ती के विषय में जाॅंच कर रही है।

Related Articles