Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

कुंडम में दर्दनाक सड़क हादसा,रक्षाबंधन पर मातम! चौरई में आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

कुंडम में दर्दनाक सड़क हादसा,रक्षाबंधन पर मातम! चौरई में आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम चौरई में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। सड़क पर आमने-सामने से आ रही दो तेज रफ्तार बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। रक्षाबंधन के पर्व पर जहां गांव में त्योहार की खुशियां थीं, वहीं हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के घरों में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक आदिवासी समुदाय से थे। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी या दोनों बाइक सवारों के बीच किसी तरह की लापरवाही हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

देर रात सूचना मिलने के बाद कुंडम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए हादसे से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

रक्षाबंधन के दिन दो युवकों की मौत ने पूरे चौरई गांव को गमगीन कर दिया है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button