Court / Notice / OrdesJabalpurLatest News

जबलपुर # 4141 गैंग का हिस्ट्रीशीटर सारंग बदमाश ने 2222 गैंगस्टर छोटू चौबे का काटा कान, वारदात के बाद जेल में मची भगदड़

जेल में गैंगवार, लिस्टेड बदमाश ने धारदार हथियार से किया हमला

सेंट्रल जेल में दो कैदियों के बीच खूनी संघर्ष…एक कैदी का काटा कान..

जबलपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष की खबर है। जेल में सजा काट रहे दो कैदियों के बीच ये खूनी संघर्ष हुआ है जिसमें एक कैदी ने दूसरे पर धारदार चीज से हमला किया है। हमले के कारण एक कैदी का दूसरे कैदी ने कान काट दिया और उसे जेल के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

खूनी संघर्ष के बाद मची भगदड़-

जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल जबलपुर में सजा काट रहे 41 41 गैंग का हिस्ट्रीशीटर बदमाश संजय उर्फ सारंग ने अचानक जेल में ही बंद 2222 गैंग का गैंगस्टर छोटू चौबे कैदी पर हमला कर दिया। बदमाश संजय उर्फ सारंग के पास धारदार जैसी चीज से जिससे उसने गैंगस्टर छोटू चौबे पर वार किए। छोटू चौबे ने अपना बचाव किया लेकिन इसके बावजूद उसके कान पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। कैदियों के बीच खूनी संघर्ष होने की खबर लगते ही जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया और सुरक्षाकर्मी व जेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

जेल में कहां से आया हथियार ?

इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि जिस जेल में जाने के लिए काफी चैकिंग होती है और एक सुई तक अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती है उसमें बदमाश के पास धारदार हथियार का पहुंचना सवाल खड़े कर रहा है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच मारपीट हुई है और हथियार से हमला हुआ है इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं।

Related Articles

Back to top button