IndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: 6वीं बटालियन ने निकाली बाइक रैली,हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता का दिया संदेश

जबलपुर। देश की आज़ादी के 79वें पर्व को भव्यता से मनाने और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 6वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर ने 12 अगस्त को रांझी उपनगरीय क्षेत्र में विशेष तिरंगा बाइक रैली निकाली। मध्य प्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत आयोजित इस रैली में देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश एक साथ गूंजा। सेनानी सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन और उप सेनानी अभिषेक राजन, लामू सिंह श्याम, पी.एल. परतेती के नेतृत्व में बटालियन के अधिकारी-कर्मचारी तिरंगे की आन-बान-शान के साथ मोटरसाइकिलों पर सवार हुए। हाथों में लहराते तिरंगे, फ्लेक्स और गूंजते देशभक्ति गीतों के बीच रैली रांझी के प्रमुख मार्गों से होती हुई परेड ग्राउंड पर संपन्न हुई।
यह रहे उपस्थित-
इस दौरान सहायक सेनानी महेन्द्र प्रताप सिंह, सुबोध लोखण्डे, रीना पाण्डेय, टीआई हितेश फुलझेले, विक्रम सिंह, विजय मेहरा, सुशील बागरी, स्वरूप सिंह उइके सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button