Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: 70 रुपये नहीं देने पर किया प्राणघातक हमला,आरोपी छर्रा कटोरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

70 रुपये नहीं देने पर किया प्राणघातक हमला,आरोपी छर्रा कटोरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,


मध्य प्रदेश के जबलपुर में खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों हुई चाकू बाजी घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी छर्रा कटोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी ने पुराने विवाद के चलते और अंडे के ₹70 नहीं देने की बात को लेकर आरोपी छर्रा कटोरी ने मानसू उर्फ लक्की रजक पर चाकू से प्राण घातक हमला कर घटना को अंजाम दिया था जहां घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राण घातक हमला करने का मामला दर्ज किया था जहां पुलिस आरोपी की घटना दिनांक से ही तलाश कर रही थी

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस
थाना खमरिया में दिनंाक 22-5-25 की रात घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल रांझी लाये जाने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को ज्ञात हुआ कि घायल को सिविल अस्पताल रांझी से विक्टोरिया एवं विक्टोरिया से मेडिकल कॉलेज रेफर करने की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज पहॅुची पुलिस को मानसू रजक उर्फ लक्की उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत रिठौरी ने बताया कि वह ड्रायवरी करता है सदगुरू मेडिकल दुकान के बाजू से उसकी लक्की फुटवेयर के नाम से दुकान है जिसमें जूते चप्पल, साड़ी, फुल्की, अण्डा बेचता है दिनंाक 22-5-25 की रात लगभग 8-30 बजे वह अपनी अण्डे की दुकान पर था तभी वहां अनुराग उर्फ छर्रा कटोरी अण्डा खाने आया और उसकी दुकान से पानी पीकर वहीं खड़ा हो गया उसने अनुराग से 10 अण्डे के 70 रूपये बताया तथा अण्डे के पैसे मांगा तो अनुराग उसे पैसे देने से मना कर दिया, वह अपने पिता रविन्द्र रजक को फोन करने लगा इसी बात पर अनुराग ने गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर वायें हाथ, पीठ में चोट पहॅुचा दी तथा भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 296, 109(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कप्तान ने किया आरोपी को पकड़ने के लिए आदेश
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी खमरिया सरोजनी टोप्पो के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी अनुराग बर्मन उफ छर्रा, उम्र 18 वर्ष निवासी रिठौरी को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया,

Related Articles

Back to top button