Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में अवैध वसूली और मारपीट करने वाले आरोपी का रांझी पुलिस ने निकाला जुलसु 

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थानांतर्गत परशुराम बस्ती में घर मे घुसकर अवैध वसूली और महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने वाले आरोपी अज्जू कोल के विरुद्ध अवैध वसूली का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए रविवार की दोपहर 2 बजे परशुराम बस्ती से क्षेत्रीयजनो के सामने पैदल जुलुस निकालते हुए आरोपी से हाथ जुड़वाते हुए माफी मंगवाई और आगे अपराध करना पाप है के नारे लगवाए।

दरसल बीते दो दिन पहले आरोपी अज्जू कोल ने अपने साथी के साथ मिलकर क्षेत्र में रहने काली रचना कोल के घर अचानक घुसकर अवैध वसूली को लेकर मारपीट की थी।जिसके बाद रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्जू कोल को गिरफ्तार कर आज क्षेत्र से उसका जुलूस निकाला।जहा बताया जा रहा है की आरोपी आदतन अपराधी है जिसके पूर्व में भी मामले दर्ज है।

Related Articles

Back to top button