Court / Notice / OrdesCrime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsLive NewsMP
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने के प्रयास करने वाले आरोपी को सिहोरा पुलिस ने चंद घंण्टे में किया गिरफ्तार

जबलपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ पोस्ट अपलोड कर शहर की फिजा को खराब करने की कोशिश करने वाले एक युवक आरोपी को सिहोरा पुलिस की टीम ने चंद घंण्टे में किया गिरफ्तार। हालांकि इस युवक तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। सायबर सेल के माध्यम से करीब चार घंटे तक युवक की गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही थाने पर ले जाकर पूछताछ करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है
थाना सिहोरा में शिवम कुमार श्रीवास उम्र 24 वर्ष निवासी चौपड़ा ने लिखित शिकायत की कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी अन्य स्थान का वीडियो उपयोग करते हुए “सिहोरा में फिर शुरू हुई लड़ाई” शीर्षक से फर्जी वीडियो पोस्ट कर वायरल किया जाकर क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया। लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 66(डी) आईटी एक्ट एवं 223(बी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुयी घटना को गम्भीरता से लेते हुये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाले अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतसाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एस.डी.ओ.पी. सिहोरा आदित्य सिंघारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।
दौरान विवेचना साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी के धारक की पहचान अजय सिंह राजपूत पिता अनिल सिंह राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पटना रोड थाना बहोरीबंद जिला कटनी के रूप में होने से गठित टीम द्वारा दबिश देते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त करते हुये आरोपी अजय सिंह राजपूत की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिहोरा के समक्ष पेश किया गया।
जबलपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा गलत जानकारी पोस्ट या साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार से कानून का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय भूमिका-
आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्काे, आरक्षक नीरज चौरसिया, देवराज कौरव आकाश सोनकर एवं सोशल मीडिया शेल के आरक्षक अभय सिंह, शुभम, अमरीश , महिला आरक्षक सुलेखा की सराहनीय भूमिका रही।



