Exclusive ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को पुत्र शोक

जबलपुर, निजी स्कूलों के भंडाफोड़ पर प्रदेश में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई करने वाले जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के 20 वर्षीय बेटे अमोल सक्सेना का दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया।

जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के 21वर्षीय बेटे अमोल सक्सेना का दिल्ली में अचानक ही निधन हो गया। बताया जा रहा हैं कि अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी, संभवतः हीट स्ट्रोक से उनकी मौत हुई हैं। जानकारी के मुताबिक अमोल के शव को चार्टर्ड प्लेन से कल दिल्ली से जबलपुर लाया जाएगा। जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना की एक बेटी भी है जो कि दिल्ली में ही एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। जानकारी मिलते ही जबलपुर कलेक्टर के सिविल लाइन स्थित बंगले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के पहुंचने लगे हैं।

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना पुत्र की मौत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा एवं होनहार पुत्र अमोल सक्सेना जी के असामायिक देहवासन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्य प्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल दिल्ली में पढ़ाई कर रहें थे। आज जब उनके केयरटेकर देखने के लिए गया तब उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। स्वास्थ्य बिगड़ने पर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का अथक प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक अमोल की मौत हुई हैं। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने केयरटेकर को देखने के लिए भेजा तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। पता चलते ही नागपुर से दिल्ली जाने के लिए रवाना हुए पर दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन तक खबर आ गई कि उनके पुत्र अब नहीं रहे हैं। कलेक्टर दीपक सक्सेना जबलपुर वापस आ गए हैं। अमोल का पार्थिव शरीर सोमवार को एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया जा रहा है। ग्वारीघाट श्मशान घाट में अमोल के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार होगा।

Related Articles

Back to top button