Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

पंचर का झांसा, 3 लाख पर हाथ साफ! मदनमहल पुलिस के रडार पर शातिर चोर

कार रुकवाकर बनाया निशाना, मिनटों में बैग गायब—सीसीटीवी में कैद संदिग्ध की तलाश तेज

जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में कार का टायर पंचर होने का झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने की वारदात सामने आई है। घटना के बाद मदनमहल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

महानद्दा निवासी आशीष चौईठवानी प्लाई बोर्ड की दुकान गंगाराम ट्रेडर्स संचालित करते हैं। 26 अगस्त की रात उन्होंने दुकान की बिक्री की रकम करीब 3 लाख रुपये एक काले बैग में रखी और दोस्त देवेन्द्र टेकचंदानी की कार में बैठकर निकल गए। बैग कार में ड्राइवर सीट के पीछे नीचे रखा हुआ था।

रास्ते में सेंट्रल बैंक के पास एक युवक ने कार का टायर पंचर होने की बात कही। इसके बाद कार को मॉडल रोड स्थित ए टू जेड एलाईमेंट ले जाया गया। पंचर बनवाने के दौरान दोनों कुछ समय के लिए वहां से चले गए। वापस लौटे तो कार में रखा बैग गायब था।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर काले रंग की टी-शर्ट, नीली पेंट और कैप पहने एक संदिग्ध युवक कार से बैग निकालकर ले जाता दिखाई दिया। बैग में नगदी के साथ दुकान की चाबी और बिल भी रखे थे।

अब पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी सुरागों की मदद ले रही है। अपराधियों के लिए साफ संदेश है कि चोरी की वारदात को अंजाम देकर कानून की नजर से बचना आसान नहीं है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए हर संभावित कड़ी की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button