Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

30 मामलों का आरोपी प्रवीण रजक एनएसए में गिरफ्तार! रांझी थाना पुलिस का बड़ा एक्शन, टीआई उमेश गोल्हानी की टीम ने कसा शिकंजा

रांझी थाना पुलिस का बड़ा प्रहार! 30 मामलों के आरोपी प्रवीण रजक पर कसा शिकंजा, एनएसए में गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा में पेश कर भेजा गया केंद्रीय जेल

जबलपुर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में रांझी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शोभापुर क्षेत्र में बमबाजी और हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी प्रवीण रजक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 28 मई को शोभापुर क्षेत्र में बंटी रजक के घर और एक शराब दुकान पर बमबाजी की वारदात हुई थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले में पहले ही अमर खरे, सोनू उर्फ विजय पटेल और पवन रजक को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी प्रवीण रजक लगातार फरार था। एक अन्य आरोपी देवू अन्ना की तलाश अभी भी जारी है।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में रांझी थाना पुलिस ने लगातार तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और सघन तलाश के बाद प्रवीण रजक को शोभापुर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ, जिसके चलते उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्रकरण दर्ज किया गया। फरारी से जुड़े अन्य मामलों में भी उसकी विधिवत गिरफ्तारी की गई।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि प्रवीण रजक वर्ष 2017 से लगातार गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा गवाहों को धमकाने सहित 30 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, लेकिन उसके आचरण में सुधार नहीं आया और उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ था।

आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने उसके विरुद्ध एनएसए के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उदयभान सिंह बागरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी, उप निरीक्षक मयंक यादव, सहायक उप निरीक्षक मनीष जाटव, सहायक उप निरीक्षक इंदर सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक चंद्रभान, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम, प्रधान आरक्षक राकेश सनौड़िया, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं क्राइम ब्रांच की ओर से डीएसपी शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में एएसआई कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक मोहन और आरक्षक शतेंद्र सिंह ने भी आरोपी की गिरफ्तारी में अहम योगदान दिया।

रांझी थाना पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में बमबाजी, हिंसा और संगठित अपराध के जरिए दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और कानून से बचना किसी भी अपराधी के लिए आसान नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button