जबलपुर में शादी समारोह से लौट रहे युवकों पर चाकू से किया प्राणघातक हमला, बेखौफ बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

 जबलपुर में शादी समारोह से लौट रहे युवकों पर चाकू से किया प्राणघातक हमला, बेखौफ बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
SET News:
मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले में मामूली सी बात पर चाकू बाजी की घटना सामने आई है जहां बेखौफ बदमाशों ने पहले तो बुलट में लात मारकर गिरा दिया जब दोनों युवक नीचे गिर गए तो हत्या करने की नीयत से उसे पर चाकू से हमला कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए घायल हुए दोनों युवको इलाज के लिए पहले तो शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां परिजनों के द्वारा उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है,
थाना कोतवाली में रात चाकूबाजी में अविनाश अहिरवार एवं सिद्धार्थ चौधरी घायल अवस्था में आये जिन्हें उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल भिजवाये गया जहां से दोनो उपचार हेतु सुविधा अस्पताल में गये, सुविधा अस्पताल पहुंची पुलिस को अविनाश अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी सिंधी केम्प हनुमानताल ने बताया कि वह रोहित एजेन्सी बेकरी की दुकान में सेल्समेन का काम करता है दिनांक 12-2-26 को रात लगभग 10-30 बजे अपने पड़ौसी की शादी की पार्टी मे सम्मलित होने अपने साथी सिद्धार्थ चौधरी के साथ एमजी पैलेस पुराना बस स्टेण्ड दमोहनाका गया था शादी पार्टी में 2 लोग आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे वह एवं सिद्धार्थ बाजू में खड़े थे उसने एक पक्ष को कहा कि सामने वाला नशे में लग रहा है एवं बहस करने से मना किया तो उक्त लड़का उससे बोला कि तु मुझे नहीं जानता है अपना नाम मेघराज चौधरी बताते हुये दमोहनाका में अपना नाम चलना बताया, इसके बाद उसने उक्त लड़के से कोई बहस नहीं की एवं अपने साथी सिद्धार्थ के साथ अपनी बुलट से दमोहनाका के पास रिश्तेदार अभिषेक अहिरवार के घर जाने लगा जैसे ही रात लगभग 11-30 बजे दमोहनाका चौक के पास पहुॅचा अचानक से मेघराज चौधरी अपने एक साथी के साथ दमोहनाका चौक के पास आकर उसे एवं सिद्धार्थ को गाली गलोज करते हुये उसकी बुलट में लात मारकर गिरा दिया तथा जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसकी पीठ में तीन जगह, वायें जंाघ तथा सिद्धार्थ छाती एवं जांघ में चोट पहॅुचाते हुये मेघराज चौधरी अपने साथी के साथ दुपहिया वाहन से भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 109(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

jabalpur reporter

Related post