Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में जय श्री राम कहने पर बच्चे की पिटाई, स्कूल प्रबंधन ने किया घटना से इनकार

जबलपुर के मिस्पा मिशन स्कूल में जय राम जी करने पर स्कूल संचालक द्वारा एक बच्चे को पीटने का मामला सामने आए हैं इस मामले के बाद बच्चों के अभिभावकों ने इसकी शिकायत पाटन थाने में दर्ज कराई है बताया जाता है कि छात्र अपनी स्कूल गया था इसी दौरान उसने बाहर गार्ड से जय राम जी की कर ली।इसके बाद स्कूल के संचालक राजेश खंडारे ने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी इसके बाद मामले की शिकायत बच्चों ने अपने अभिभावकों से की अभिभावक अभिभावक और बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पाटन थाने पहुंचे जहां पर उन्होंने इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। अभिभावक का कहना है कि केवल जय राम जी करने पर ही उनके बच्चे की पिटाई कर दीगई

इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाटन थाने में ज्ञापन सौंपा है और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है उनका कहना है कि लगातार हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

वही इस मामले में मिसपा मिशन स्कूल के प्राचार्य का कहना है कि पूरे मामले को जबरन तूल दिया जा रहा है बच्चे को केवल समझाईश गई थी उसे किसी भी प्रकार कि उसके साथ मारपीट नहीं की गई स्कूल में कई बच्चे आते हैं जो जय श्री राम करते हैं और वह इसका उत्तर भी जय श्री राम से देते हैं इस मामले को जबरन उछाला जा रहा है

मामले की शिकायत के बाद पाटन पुलिस ने पूरी घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है टी आई गोपेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है मामले में जैसे तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से कार्रवाई होगी

Related Articles

Back to top button