Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर: अवैध वसूली के मामले मे फरार 5000-5000 के ईनामी आरोपियो को माढोताल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर जिले में अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियो की विरूध्द 5000-5000 पर इनाम भी घोषित किया गया था जहां पुलिस ने इन आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया है आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे वहीं पुलिस इन आरोपियों की काफी लंबे समय से तलाश कर रही थी जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रिक अधिकारियों एंव थाना प्रभारियो को पूर्व मे लूट,चोरी,नकबजनी, अवैध वसूली, मारपीट मे फरार ईनामी आरोपियो की तलाश हेतु अभियान चलाकर आरोपियो को शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-1 तथा नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल संभाग  के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे एवं टीम द्वारा 8 माह से फरार 5000-5000 के ईनामी आरोपियो को किया गिरफ्तार ।
माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 23/01/2025 को फरियादी थाना उपस्थित आकर  रिपोर्ट दर्ज कराये कि अनावेदक राजेन्द्र उर्फ गुड्डू चौहान एंव उसके साथी, एंव उमांशंकर दुबे एंव उसके साथियो द्वारा अवैध तरीके से पैसो की मांग करते हुये मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाये तथा जान से मारने की धमकी देकर चले  गये, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अवैध वसूली,मारपीट एंव जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण पंजीबध्द कर  विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण के आरोपी घटना कारित कर घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रत्येक आरोपियो की विरूध्द 5000-5000 रूपये का ईनाद उदघोषणा  की गयी थी, जिन्हे थाना माढोताल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियो की गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे, सउनि अशोक राय, आर, बलराम वरकडे , बालक राम की सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Back to top button