Latest NewsMP

पुष्पराज के गाने पर थिरके SP-कलेक्टर:जबलपुर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने उमंग-उत्साह के साथ जमकर मचाई होली

होली में लगातार 24 घंटे की ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों ने आज होली मनाई। पुलिस लाइन में आरक्षक से लेकर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और कलेक्टर इलैयाराजा टी भी रंग में भींगे नजर आए। फिल्मी धुन पर थिरकते हुए एक-दूसरे को गुलाल और रंगों से सराबोर करते पुलिस कर्मियों की मस्ती देखते ही बन रहे थे। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस कर्मियों को होली की बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे कलेक्टर इलैयाराजा टी भी अलग रंग में नजर आए। उन्होंने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के साथ फिल्मी गानों पर डांस किए। एएसपी, सीएसपी, टीआई के साथ सभी आरक्षक एक रंग में नजर आए।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि होली पर लोग खुशी-खुशी त्योहार मना सकें, इसके लिए लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी बधाई के पात्र हैं। ये रंगों का त्यौहार है। आज हमारी होली का दिन है। होली रंगों का ही नहीं आपसी मनमुटाव को धोने वाला त्यौहार है। साल भर ड्यूटी करके थक चुके पुलिस कर्मियों के उत्साह और उमंग को ये त्यौहार दुगना कर देता है।

फिल्मी गानों पर देर तक होता रहा डांस

पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में महिला कर्मियों पर भी पुष्पराज फिल्म के गानों का क्रेज दिखा। फिल्मी गानों की धुन पर जमकर डांस किया। वहीं पुरुष पुलिस कर्मी अपने ही रंग में नजर आए। पुरानी फिल्मों से लेकर नई फिल्मों के गाने पर मस्ती करते रहे। पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाने डीआईजी आरआर सिंह परिहार भी पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button