Daily News UpdatesLatest NewsMP

पचमढ़ी में आज पहुंचेगी शिवराज सरकार:कल से 2 दिन होगी चिंतन बैठक, सड़कें की चकाचक, व्यवस्था में जुटा जिला प्रशासन

सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी से आगामी 3 दिनों तक मप्र की सरकार चलेगी। शिवराज सरकार के मंत्री (सीएम सहित अन्य मंत्री) आज शुक्रवार रात तक बस से पचमढ़ी पहुंचेंगे। शिवराज सरकार भोपाल से शाहगंज, बरेली, सांडिया, पिपरिया होते हुए पचमढ़ी का सफर बस से तय करेगी। 26 और 27 मार्च कल चिंतन बैठक होगी। जिसमें विस चुनाव 2023 में प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने पर मंथन होगा। साथ ही प्रदेश के विकास को लेकर मंथन व रोडमैप तैयार होगा। पचमढ़ी में वीआईपी मूवमेंट होने से नर्मदापुरम का जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पचमढ़ी में मंत्री मंडल की बैठक के दौरान सुरक्षा का घेरा मजबूत रहेंगा। मंत्रीमंडल की सभी सदस्यों की सुरक्षा का जिम्मा डॉक्टर गुरकरन सिंह संभालेंगे। जिला मुख्यालय के साथ ही भोपाल मुख्यालय से करीब 400 पुलिस जवानों को तैनात रहेंगे। दो अतिरिक्त एएसपी, 8 डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे।

प्राकृतिक वातावरण के बीच होगी बैठक

पचमढ़ी में बैठक प्राकृतिक वातावरण के बीच शिवराज सरकार में मंत्री मंथन करेंगे। चंबल झील के पास भारत स्काउट गाइड के सामने टेंट लगाएं जा रहे है। कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कमिश्नर मालसिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी डॉ. गुरकरन सिंह सहित पूरा प्रशासनिक अमला 2-3 दिनों से पचमढ़ी में है। व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए अधिकारी तैयारियों पर नजर बनाए रखे हुए है। शहर में भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रातों रात सड़क बनाई जा रही है। पुताई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button