Crime ReportsCrime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

रिश्तेदारी के भरोसे पर 50 लाख के गहने हड़पने का आरोप! गिरवी रखकर लिया लोन, वापस मांगे तो पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी

जबलपुर। रिश्तों के भरोसे को तोड़ने का गंभीर मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। संजीवनीनगर निवासी प्रियंका ढिमोले ने अपने रिश्ते के देवर शिवम ढिमोले पर करीब 50 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषण वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, आर्थिक जरूरत बताकर लिए गए गहने मणप्पुरम फाइनेंस की कटंगा शाखा में गिरवी रखकर ऋण लिया गया। आरोप है कि तीन साल बीतने के बाद भी आभूषण वापस नहीं किए गए। गहने मांगने पर प्रियंका के पति नितिन ढिमोले को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच में सामने आएगा कि करीब 30 तोला सोने और हीरे के आभूषणों को लेकर लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है।

Related Articles