Daily News UpdatesLatest NewsMP

जबलपुर के तिराहे और चौराहों की कमान महिलाओं ने संभाली:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में जबलपुर के शहर और ग्रामीण तिराहे और चौराहों पर महिला पुलिस कर्मियों ने किया लोगों को जागरूक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जबलपुर में महिला पुलिस द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के तिराहे और चौराहों में यातायात व्यवस्था को संभाला गया। इस दौरान महिलाओं ने लाेगों को हेलमेट और सीट बेल्ट बांधने की उपयोगिता को लेकर जागरुक किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय अग्रवाल ने बताया कि महिला दिवस पर जबलपुर के सभी तिराहे और चौराहों की कमान महिला पुलिस के हाथों में सौंपी है। महिलाओं की ओर से जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। एएसपी संजय अग्रवाल के मुताबिक महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्ट सुबह और शाम की लगाई गई है। पुरुष यातायात कर्मियों को आज ड्यूटी से अलग कर दिया गया है।

ब्लूम चौक में यातायात व्यवस्था संभाल रही महिला पुलिस कर्मी रोशनी केसरवानी ने बताया कि हम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, नारी का सम्मान करने के प्रति लोगाें को जागरुक कर रही हैं। जबलपुर की महिलाओं को डरने की आवश्यकता नहीं है। जबलपुर की महिला पुलिस नारियों के लिए सदैव तत्पर है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मंजूषा ,मीना और एनजीओ युवा ट्रैफिक पुलिस की सेजल सराफ मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button