JabalpurLatest NewsMP

जबलपुर # ट्रैक्टर पलटने से पॉंच बच्चों की मौत, 2 घायल, चरगवां थाना के तिनहेटा देवरी में घटा हादसा, परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

जबलपुर, सुनील सेन। चरगवां थाना के तिनहेटा देवरी में ट्रैक्टर पलटने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में पॉंच नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गयें है। घायलो को ग्रामीण अपने वाहन से ईलाज के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल काजेल व अस्पताल लेकर पहुँचें है।

जानकारी के अनुसार यह बच्चे शादी समारोह के लिए पानी लेने ट्रैक्टर से जा रहे थे। टैक्टर में नाबालिग बच्चे सवार थे। ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर (गौंड) उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम तिनेटा देवी का चला रहा था। तेज गति से चलाने की वजह से ट्रेक्टर अनियन्त्रित होकर पलट गया। घटना में धर्मेंद्र ठाकुर उम्र 18 वर्ष, देवेंद्र बरकड़े उम्र 15 वर्ष, राजवीर ठाकुर उम्र 13 वर्ष, अनूप बरकड़े उम्र 12 वर्ष, लकी मरकाम उम्र 8 वर्ष की मौत हो गई। वहीं दलपत ठाकुर उम्र 12 वर्ष, विकास उइके उम्र 10 वर्ष घायल हो गये हैं। सभी मासूम बच्चे तिनेटा देवरी गांव के रहने वाले हैं।

परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत
जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को रूपये 50 हजार एवं घायलों को रूपये 10 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Back to top button