Crime ReportsIndiaJabalpurLatest NewsMP

जबलपुर में नशे में धुत ट्रक चालक का कहर, तीन की मौत, दो घायल!

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में सोनू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने मौत का तांडव मचा दिया। शहपुरा से जबलपुर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक MP20HB1200 के चालक ने कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों और वहां मौजूद लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तीन मृतकों की हुई पहचान, नाम सामने आते ही पसरा मातम!
इ दर्दनाक हादसे में मृतकों की पहचान मोनू भंडारी, निवासी रामपुर, थाना गोरखपुर क्षेत्र, बलराम सिंह, निवासी मुरैना और धर्मेंद्र आदिवासी, ढाबे में काम करने वाले कर्मचारी के रूप में बताई जा रही है। तीन जिंदगियां खत्म होने से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सोनू और ढाबा मालिक अस्पताल में भर्ती
हादस में घायल सोनू और ढाबे के मालिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में शराब दुकान में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी भी चपेट में आए थे। पुलिस घायलों और मृतकों से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है।

MP20HB1200 बना मौत का वाहन, चालक हिरासत में!
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह भीषण दुर्घटना हुई। भेड़ाघाट थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। सब इंस्पेक्टर अभिषेक कैथवास के मुताबिक ट्रक की टक्कर से लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles