Crime ReportsJabalpurLatest News

जबलपुर # शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दो सगे भाइयों में विवाद, बीच बचाव में पति पत्नी सहित बेटा घायल, पिता पुत्र ने किया चाकू से हमला

सेटन्यूज़, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक भाई उसके बेटे ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात पर अपने ही बड़े भाई और अपनी भाभी के साथ मारपीट कर उनके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता पुत्र मौके से फरार हो गए, घटना में घायल पति-पत्नी और बेटे घायल अवस्था में थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी जा घटना में घायल हुए पति-पत्नी और बेटे को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया गया है जहा पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना खमरिया से मिली जानकारी के मुताबिक में राम भरोस परते उम्र 59 वर्ष निवासी सोनपुर रोड़ घाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  रात लगभग 10 बजे घर मे टीवी देख रहा था तभी उसका छोटा भाई मल्लूराम पोरते और मल्लूराम का लड़का कृष्णा पोरते उर्फ छोटू आकर उसके कमरे में घुस आये और जबरन शराब पीने के लिये 5 हजार रूपयों की मांग करने लगे, रूपये देने से मना करने पर दोनों गाली गलोज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर मल्लूराम हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा, उसकी पत्नी सुनीता बीच बचाव करने आयी तो कृष्णा पोरते ने डंडे से हमलाकर सुनीता के हाथ कंधे में चोट पहॅुचा दी तथा घर में रखी प्लास्टिक की कुर्सी तोडफोड़ किये, उसने अपने बेटे ओमप्रकाश केा फेान से घर आने के लिये कहा थोड़ी देर बाद उसका बेटा ओमप्रकाश घर के सामने लखेरा की दुकान के पास आया तो मल्लूराम एवं कृष्णा ने ओमप्रकाश केा पकड़ लिया एवं मल्लूराम ने चाकू से हमलाकर ओमप्रकाश की दाहने हाथ की उंगली में चोट पहुॅचा दी तथा मल्लूराम ने उसके वायें हाथ की गदेली में काट दिया।
पुलिस में पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि घटना में घायल हुए राम भरोस परते, पत्नी सुनीता परते, बेटा ओमप्रकाश परते घायल अवस्था में थाने आई दिन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र पर धारा 331(3), 119(1), 296(ए), 115(2), 118(1), 3(5), बीएनएस का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि हमले में घायल उसके ही भाई और भतीजे ने मारपीट का चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए जहां पिता पुत्र की पुलिस तलाश कर रही है

Related Articles

Back to top button