JabalpurPolitics

जबलपुर # कांग्रेस ने रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

सेठ गोविंद दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह के निर्देश पर रविवार शाम शहीद स्मारक गोल बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पांच बार के पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, साहित्यकार, पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित सेठ गोविंद दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पूर्व पार्षद भगतराम, बलवंत गुर्जर एवं विष्णु विनोदिया ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी में अख्तर अंसारी, आलोक गुप्ता, भानु सिंह, रघु तिवारी, आरिफ बेग, कलीम खान, हाजी इसरार अहमद, महेश मिश्रा, राकेश चक्रवर्ती, प्रशांत चैरसिया, सुशांत सिंह आदि उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संगठन मंत्री मनोज सेठ ने किया।

Related Articles

Back to top button