DindoriIndiaLatest News

राष्ट्रपति ने लहरी बाई को “प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर पुरस्कार“ से किया सम्मानित

– यह डिंडौरी जिले के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है: कलेक्टर

 

डिंडौरी,गणेश मरावी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने डिंडौरी जिले की महिला किसान सुश्री लहरी बाई को नई दिल्ली के आईसीएआर कन्वेंशन हॉल में आयोजित ’पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार समारोह’ में अन्न की बेवर खेती तथा दुर्लभ श्रीअन्न बीजों के संरक्षण के लिए “प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर पुरस्कार“ से सम्मानित किया। सुश्री लहरी बाई द्वारा स्व-प्रेरणा से लघु धान्य फसलों के बीजों को संरक्षित किए जाने के लिए पुरस्कार राशि 1.5 लाख सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने सुश्री लहरी बाई सहित सभी जिले वासियों बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह डिंडौरी जिले के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है।

 

 

Related Articles

Back to top button